फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटवपुरा में फायरिंग करने वालों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

चचेरे भाईयों पर जानलेवा हमले करने वाले चार आरोपियों पर प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाटवपुरा और माधोबाड़ी में दबिश भी दी, लेकिन आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्व. दुर्गा प्रसाद की पत्नी मंजू ने प्रेमनगर थाने में अजय और विजय पुत्रगण दयाराम, उनके पिता दयाराम और अर्जुन सिंह पुत्र जगदीश निवासी माधौबाड़ी के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गाली गलौच की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे बंटी और दीपू घर के बाहर बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले उनके चचेरे भाई अजय और विजय की पत्नियां बाहर आई और किसी बात पर गाली गलौच करने लगी। मामला बढ़ा तो अजय और विजय घर से निकल आए और पत्थर फेंकने लगे। इसमें दीपू और बंटी दोनों को चोटें आई है। आरोप है कि इसी बीच अजय घर से तमंचा ले आया और फायर कर दिया, जिसमें बंटी और दीपू बच गए। बुधवार रात पुलिस ने मेडिकल करवाया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें