फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स गेट पर डेमो विमान संग सेल्फी लेते तीन छात्र धरे

विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। एयरफोर्स गेट पर डेमो विमान के साथ सेल्फी लेना मदरसे के छात्रों को महंगा पड़ गया। पहले एयरफोर्स स्टाफ और फिर कई सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की। कुछ खास न निकलने पर उन्हें इज्जतनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि अभी इन्हें छोड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम पांच बजे करीब इज्जतनगर क्षेत्र के मदरसे के तीन छात्र एयरफोर्स गेट के पास से गुजर रहे थे। इनकी उम्र 11 से 13 साल के बीच थी। इन्होंने गेट पर रखा डेमो विमान देखा तो मोबाइल निकालकर उसके साथ सेल्फी लेने लगे। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को इनकी हरकतें अजीब लगीं तो तीनों को पकड़ लिया गया। तीनों को अंदर परिसर में ले जाकर अधिकारियों को सौंप दिया गया। छात्रों की पोशाक और हावभाव को देखकर अधिकारियों को संदेह हुआ तो उनसे पूछताछ शुरू की गई। इज्जतनगर थाना पुलिस के साथ ही सेना इंटेलिजेंस व खुफिया अमले को सूचना दी गई। इसके बाद करीब चार घंटे इनसे पूछताछ करके इनके परिवार व शिक्षण संस्थान के बारे में जानकारी जुटाई गई। पूरी तरह तस्दीक हो गई कि ये छात्र ही हैं और किसी देश विरोधी गतिविधि से इनका मतलब नहीं है तो इन्हें इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने इनके परिवार और शिक्षकों से पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक तौर पर छात्रों की कोई गलत भूमिका नहीं पाई गई है। इन्हें छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें