फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराकर गिरी बाइक, महिला जख्मी

विज्ञापन
जख्मी महिला - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला और छात्र घायल हो गए। वहीं, बीते दिनों हादसे में घायल युवक की शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम जगतपुर निवासी शारजहां (50) अपने बेटे आमिर के साथ बाइक से घर जा रही थीं। श्यामगंज से सेटेलाइट रोड पर उनके आगे कार चल रही थी। कार सवार ने अचानक सामने आए स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिया। कार के बराबर में आ चुके आमिर को भी बचने के लिए ब्रेक लगाना पड़ा। झटके से बाइक रुकी तो कार से टकरा गई। पीछे बैठीं शारजहां कार के अगले पहिये के पास गिरकर जख्मी हो गईं, हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। शोर मचा तो लोग कार की ओर दौड़े। कुछ ने कार ड्राइवर को पकड़कर पीटने की कोशिश की पर वह भाग निकला। सूचना पाकर बारादरी थाने से एसएसआई भी पहुंच गए। शारजहां को पड़ोस के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, महिला और उनके बेटे ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र में एक निजी स्कूल के पांचवीं के छात्र दुर्गानगर निवास जयेश को शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। स्कूल कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए और परिजनों को सूचना दी। वहीं, शांति विहार निवासी 25 वर्षीय दिनेश गौतम एक फरवरी की रात सुभाषनगर चुंगी के पास दुर्घटना में घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में परिवारवाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे। डॉक्टरों के जवाब देने पर परिवारवाले दिल्ली ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें