फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बनकर दबिश डालने वाले के खिलाफ ऑनलाइन रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टेंट हाउस कारोबारी के गोदाम पर दरोगा बनकर दबिश डालने वालों के खिलाफ कारोबारी ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी है। हालांकि पुलिस इस मामले में टालमटोल कर रही है। सीमा विवाद में फंसी दो थानों की पुलिस एक दूसरे पर मामला थोप रही हैं। परेशान व्यापारी मंगलवार को डीआईजी से मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

भूड़ निवासी विजय बब्बल सक्सेना मठलक्ष्मीपुर की बीडीए कॉलोनी के एक मकान में टेंट कारोबार करते हैं। कथित मकान मालकिन से उनका संपत्ति को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। महिला उन्हें कई तरह से परेशान करके मकान खाली कराना चाहती है। विजय के मुताबिक 30 जनवरी की रात एक व्यक्ति ने दरोगा जैसी वर्दी पहनकर उनके गोदाम पर दबिश दी। तब वहां उनके कर्मचारी थे। उसी व्यक्ति ने उन्हें कॉल करके कहा कि तेरे नौकरों को ले जा रहा हूं, छुड़ाना हो तो कर्मचारी नगर चौकी आ जाना। बाद में उन्हें पता लगा कि यह पुलिसवाला नहीं, इलाके का शातिर है। उनके स्टाफ को भी उसने पीटा। इसकी कॉल रिकार्डिंग उन्होंने पुलिस और मीडिया को सौंपी। अभी तक कार्रवाई नहीं हुई तो धमकाने वाले के साथ ही उसके आका प्रापर्टी डीलर के खिलाफ ऑनलाइन रिपोर्ट करा दी, यह भी उन्हें कई बार धमकी दे चुका है।

सीमा विवाद में उलझी जांच
रिपोर्ट में घटनास्थल प्रेमनगर का आने पर मठ लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी पवन जांच को मौके पर गए पर यह बीडीए कॉलोनी का हिस्सा इज्जतनगर थाने में बताया गया। खुद विजय ने इसे इज्जतनगर पुलिस का क्षेत्र बताया। तब प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने मामला इज्जतनगर ट्रांसफर करने की लिखापढ़ी कर दी। इज्जतनगर के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि टेंट हाउस कारोबारी का मामला प्रेमनगर पुलिस के अधीन है, वहीं से निपटाया जाएगा। परेशान विजय ने कहा कि वह मंगलवार को डीआईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें