फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक मंदित से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर का सामान खरीदने निकली एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को अगवा कर खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। देर रात महिला की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

24 वर्षीय शादीशुदा महिला अपने मायके थी। वह मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह एक किराना दुकान पर सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि इलू कश्यप अंधेरे का फायदा उठाकर अगवा कर ले गया। वहीं कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहर में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की चीख पुकार सन्नाटे में कोई सुन नहीं सका। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भागकर घर चला गया। जबकि महिला बदहवास सी मोहल्ले की एक दुकान की सीढ़ी पर जाकर गिर गई। दूसरी तरफ परिवार के लोग महिला को घर में नहीं पाकर ढूंढने निकले। महिला दुकान के बाहर पड़ी मिली। पूछने पर महिला ने पूरी आपबीती कह सुनाई। किला इंस्पेक्टर क्राइम राजेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इलू कश्यप के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसको शनिवार को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें