फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-पांच कट्टे चीनी और मैदा ‘पीकर’ मामले का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑटो में भरी चीनी और मैदा का एक तिहाई सामान ‘पीकर’ चोरी में बरामदगी दिखाकर सुभाषनगर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्होंने चोरों को एक ट्रक में से चुराई हुई चीनी के साथ पकड़ा। पूरे प्रकरण की जानकारी एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके दी। पुलिस ने मामले के तीन कथित आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र में रामगंगा चौकी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दरोगा श्याम सिंह ने 18 जनवरी को चीनी और मैदा के कट्टों से भरे टेंपो को रोका था। टेंपो मालिक बिशारतगंज के गांव अखा निवासी भेषपाल के मुताबिक टेंपो में 10 कट्टे चीनी और पांच कट्टे मैदा के थे। रुपये न मिलने पर टेंपो में भरा माल भी जब्त कर लिया। इसके बाद मामले को नया रंग देकर छोटे लाल, करन पाल समेत दो अन्य नाजिम और रहमत को लेकर एक नई कहानी गढ़ी। बताया कि 20 जनवरी को चेकिंग के दौरान दरोगा ने रामगंगा चौकी पर चीनी के पांच कट्टों से लदे एक टेंपो को पांच आरोपियों के साथ पकड़ा। नाजिम और रहमत ने महेशपुरा फाटक पर खड़े एक ट्रक में से यह पांच बोरी चीनी चुराई। इसके बेचने ले जाने के लिए अपने दो दोस्त करन पाल और छोटे लाल को टेंपो के साथ बुलाया। लेकिन रास्ते में इनके बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके साथ ही चीनी की बोरियों पर लगी मुहर बाहर की होने पर कोई जवाब भी नहीं दे सके।

छह दिन बाद शिकायकर्ता ही बना आरोपी
टेंपो मालिक भेषपाल के मुताबिक उसे पुलिस ने टेंपो समेत 18 जनवरी को पकड़ा था। आरोप है कि दरोगा ने टेंपो छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। मगर रुपये न देने पर टेंपो समेत ड्राइवर छोटेलाल और हेल्पर करनपाल को पहले तो दो दिन थाने में बैठाया फिर शांतिभंग में चालान कर दिया। वहां से जमानत मिली तो अब चोरी का माल बताकर उसमें ही गिरफ्तारी दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें