फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के शकूर खां डिग्री कॉलेज ने हड़पी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अशोक विहार कॉलोनी की छात्रा ने थाना इज्जतनगर में एटा के शकूर खां डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, प्रबंधक और केनरा बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि वह मथुरा के राधाकृष्ण कॉलेज में पढ़ती है लेकिन शकूर खां कॉलेज ने उसका अपने यहां एडमिशन दिखाकर उसकी छात्रवृत्ति हड़प ली, इसके कारण उसे शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

छात्रा बेबी प्रभाकर का कहना है कि बीएड प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उसकी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कांउसलिंग हुई। सरकारी कॉलेज न मिलने पर काउंसलर ने स्वत: ही शकूर खान डिग्री कॉलेज, जालेश्वर रोड एटा आवंटित कर दिया। अधिक दूरी होने के कारण बेबी ने शकूर कॉलेज के बजाय मथुरा के राधा कृष्णा कॉलेज ऑफ एजूकेशन में एडमिशन ले लिया। बेबी ने जब शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया तो पता चला कि उसका एडमिशन शकूर खान डिग्री कॉलेज, एटा में चल रहा है और फर्जी हस्ताक्षर से केनरा बैंक शाखा निधौली में बैंक खाता खुलवाकर छात्रवृत्ति निकाल ली गई है। बेबी का कहना है कि न तो उसने दाखिला लिया और न ही कॉलेज गई। उसने कॉलेज को नोटिस देकर इस फर्जीवाड़े को दुरुस्त करने को कहा, मगर कॉलेज प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। इस पर छात्रा ने कॉलेज के प्राचार्य, प्रबंधक और बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें