फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के नईम ने गोवा की महिला से अनिल बनकर बना लिए संबंध

Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बदायूं के कस्बा इस्लामनगर निवासी नईम ने अनिल शर्मा बनकर फेसबुक के जरिये गोवा की एक तलाकशुदा महिला से पहले दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। बाद में जब महिला उसके साथ बदायूं पहुंची तो पता चला कि अनिल की हकीकत सामने आई। महिला को पता चला कि अनिल का असली नाम नईम है और वह शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला ने इस्लामनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला ने गोवा लौटकर वहां के तनजीम थाने में नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने सोमवार को आईजी ध्रुवकांत ठाकुर को फोन करके बदायूं पुलिस पर तमाम गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

गोवा के कारमोलिम बारदी में रहने वाली महिला ने आईजी को बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। सितंबर, 2015 में उसकी फेसबुक पर अनिल शर्मा से दोस्ती हुई थी। बातचीत के बाद दिसंबर, 2015 में अनिल के बुलावे पर वह आगरा पहुंची। वहां से अनिल उसे संभल में अपनी बहन के घर ले गया। वहां एक दिन ठहरने के बाद अनिल उसे बदायूं ले गया और शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। महिला जब अनिल के घर पहुंची तो उसे पता चला कि अनिल का असली नाम नईम खान है। महिला के मुताबिक, नईम ने उससे 70 हजार रुपये भी ठग लिए। दिसंबर, 2017 में महिला ने अपने रुपये वापस मांगे, तो नईम ने मोबाइल बंद कर लिया। तीन मार्च को महिला रुपये लेने इस्लामनगर पहुंची तो नईम ने उससे बदसलूकी की। विवाद बढ़ने पर डॉ. अफरोज खान ने अपने क्लीनिक में बैठाकर समझौता कराया और नईम से उसे 10 हजार रुपये भी दिलवाए। इसके बाद महिला ने गोवा लौटकर नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

कपड़े की फेरी लगाता है नईम
इस्लामनगर थाना प्रभारी राम नरेश के मुताबिक नईम कपड़े की फेरी लगाता है। मौजूदा समय में वह घर से भागा हुआ है। महिला ने इस्लामनगर थाने के एक होमगार्ड पर नईम से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गोवा से महिला का फोन मेरे पास आया था इस्लामनगर थाना पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। - ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें