फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता व तीन पुत्रों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति व तीन पुत्राें को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन



रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में खीरों-सेमरी मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक व उसके तीन मासूम पुत्रों को रौंद दिया। इसमें एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके पिता व दो भाई घायल हो गए।


डलऊ खेड़ा निवासी शिवकुमार की पत्नी संगीता ने सीएचसी खीरों में बेटी को जन्म दिया था। शिवकुमार बाइक से अपने तीन बेटों शिवा (7), शिवांक (4) और सुजीत (3) को लेकर मां से मिलाने सीएचसी जा रहा था।
विज्ञापन



शिवपुर हुसेनाबाद गांव के बेकाबू ट्रक उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार व उसके तीनों बेटे घायल हो गए। छोटा बेटा सुजीत ट्रक के पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि, शिवकुमार की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें