फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता का बेटा लापता, जनपद पुलिस ढूंढ रही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बसपा नेता का बेटा लापता, ढूंढ रही पुलिस
- मां की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पूर्व विधायक सुल्तान बेग के भाई एवं बसपा नेता सुलेमान बेग की पत्नी शमा खान का बेटा सोमवार शाम लापता हो गया। मंगलवार दोपहर शमा ने घटना की तहरीर थाना इज्जतनगर में दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर के रोड नंबर सात निवासी शमा खान का बेटा सहरान बेग (10) सोमवार शाम साढ़े सात बजे घर से खेलने के लिए निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। दोस्तों और रिश्तेदारी में भी उसे खोजा गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। शमा ने बताया, सहरान वीडियो गेम खेलने के लिए बीस रुपये मांग रहा था, लेकिन उन्होंने नहीं दिए। उन्होंने किसी तरह के आरोप भी नहीं लगाए हैं। वहीं बसपा नेता सुलेमान बेग ने कहा कि अब शमा के घर उनका आना जाना नहीं है। सहरान के लापता होने की जानकारी भी नहीं है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर कमरुल हसन ने बताया, कंट्रोल रूम को सूचना दे दी है। सहरान को खोजने के लिए पूरे जिले की पुलिस से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें