मढ़ीनाथ में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर की पत्नी के साथ छेड़खानी होने के दूसरे दिन डॉक्टर ने पुलिस से कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ड्राइवर को बिना कार्रवाई छोड़ने को तैयार नहीं है। दरअसल डॉक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवाई थी, अब पुलिस डॉक्टर से लिखित तहरीर मांग रही है।
डॉक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी थी कि शनिवार रात को उनकी पत्नी को कहीं जाना था। उन्होंने ड्राइवर को फोन किया। कुछ देर में ड्राइवर घर पर शराब के नशे में पहुंचा। वह उनकी पत्नी से छेड़खानी करने लगा। हाथ पकड़ लिया। इसी बीच उनकी बेटी घर से बाहर आई तो उसको भी धक्का दे दिया। दोनों घबरा गई। डॉक्टर के मुताबिक पिथौरागढ़ का रहने वाला यह चालक उनके घर में पिछले पांच साल से काम कर रहा था। डॉक्टर ने पुलिस को बुलाकर ड्राइवर के खिलाफ तहरीर नहीं सौंपी है। उनका कहना है कि शराब के नशे में ड्राइवर से गलती हो गई है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि ड्राइवर छेड़खानी का आरोपी है, बिना कार्रवाई किये उसको छोड़ा नहीं जा सकता है।