बरेली। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता की शिकायत पर पति, ससुर व अन्य ससुरालियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट कराई है।
पीरबहोड़ा निवासी युवती की शादी करीब आठ महीने पहले फरीदपुर के परा कस्बा निवासी केशव कुमार से हुई थी। आरोप है कि दहेज में एसयूवी कार की मांग पूरी न होने पर उसे विषाक्त पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश की। उसका पति केशव दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर एक निजी एजेंसी में काम करता है। शादी के बाद कम दहेज की बात कहकर ससुरालियों ने उसे विदा में घर भी नहीं भेजा था। विवाहिता ने बताया कि ससुर की अभद्र हरकतों पर पति से शिकायत की तो उसने मारपीट की। ब्यूरो