फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गानगर से गायब युवती की हत्या, बदायूं में मिला अधजला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी से लापता हुई युवती का अधजला शव बदायूं में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती 15 जनवरी को पति के साथ जाने के बाद से गायब थी। उसके अगले दिन पिता ने थाना बारादरी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या के मुकदमे में तरमीम किया है।
विज्ञापन

बारादरी के दुर्गानगर निवासी चंद्रपाल की पुत्री 24 वर्षीय भारती उर्फ डिंपी की शादी एक महीने पहले बदायूं जिले के सोरों निवासी रोहित से हुई थी। एक सप्ताह पहले पिंकी मायके आई हुई थी। चंद्रपाल के मुताबिक 15 जनवरी को रोहित ने फोन करके उसे सेटेलाइट बसअड्डा पहुंचने को कहा। पिंकी सेटेलाइट पहुंच गई। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। चंद्रपाल ने रोहित को फोन लगाया तो वह स्विच ऑफ था। उन्होंने 16 जनवरी को थाना बारादरी में पिंकी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। 17 जनवरी को चंद्रपाल को पता चला कि सहसवान में किसी अधजली युवती का शव मिला है। उन्होंने सहसवान पुलिस को फोन करके पिंकी का हुलिया और अन्य पहचान की चीजें बताई तो उनका शक पक्का हो गया कि शव उनकी बेटी का ही है। इसके बाद 18 जनवरी को सहसवान थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। उसी दिन चंद्रपाल बदायूं पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। शव को बरेली लाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार देर रात मुकदमे को थाना बारादरी ट्रंासफर किया गया है। अब बारादरी पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज करके रोहित की गिरफ्तारी करेगी। इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि नामजद होते ही पुलिस रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें