फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो बरेली जेल से ही करूंगा लोकसभा चुनाव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देवरिया जेल से शिफ्ट होकर मंगलवार सुबह बरेली पहुंचे माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद ने यहां जिला जेल गेट पर ही मीडिया के सामने साफ कर दिया कि वह अब यहीं से लोकसभा चुनाव की तैयारी करेगा। लखनऊ के कारोबारी मोहित जायसवाल को उठवाकर देवरिया जेल में पिटवाने के सवाल पर बोला- ऐसा तो फिल्मों में होता है। उसके खिलाफ इस मामले में फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भारी पुलिस सुरक्षा में अतीक अहमद सुबह 7:30 बजे जिला जेल पहुंचा। जेल गेट पर ही मीडिया से बातचीत की। बोला, अब बरेली में ही लोकसभा चुनाव की तैयारी करूंगा। कई पार्टियों के दिग्गज नेता संपर्क में हैं। माफिया ने कहा कि यहां सुकून के लिए आया हूं। जेल के एकांत में बैठकर सोचूंगा कि चुनाव कैसे लड़ना है। लखनऊ के कारोबारी मोहित को उठवाकर देवरिया जेल में पिटाई कराने के आरोप को सिरे से नकारते हुए बोला कि उसके खिलाफ यह एफआईआर गलत और बिलकुल है। इसमें कोई दम भी नहीं है, जांच में सब साफ हो जाएगा। बोला, कारोबारी मोहित जायसवाल से तमाम अफसर जुड़े हैं। नोटबंदी के दौरान उसी के जरिये अफसरों ने अपने पैसे का निवेश किया था। अब वही लोग उसके पीछे हैं। फोन रिकार्डिंग से आरोपों की पुष्टि के के सवाल पर कहा कि कारोबारी से उसका लेनदेन तो था ही, इसीलिए उससे बात होती थी। यह कहने के बाद माफिया जेल के अंदर चला गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें