बरेली। पशुपति विहार के शरीफ अहमद के मुताबिक, रविवार को निजी काम से बाहर गए थे। सोमवार सुबह लौटे तो मुख्यद्वार का ताला टूटा मिला। कमरे का सामान भी बिखरा था। चोरी के बाबत उन्होंने जगतपुर चौकी पर खबर दी। शरीफ अहमद का आरोप है कि उन्होंने तहरीर में चोरी गए जेवर और नकदी का उल्लेख किया था लेकिन पुलिस ने तहरीर से यह ब्योरा हटवा दिया। इसके बाद बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।