फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीनवादा में शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से जान गंवाने वाली रामरक्खी का शव पोस्टमार्टम के बाद जोगीनवादा पहुंचा तो लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने महिला की अंत्येष्टि के लिए 10 हजार रुपये नकद दिलाए और पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, तब कहीं लोग जाम खोलने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

बुधवार रात जोगीनवादा में रामलीला ग्राउंड के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से रामरक्खी की मौत हो गई थी। जोगीनवादा में पहले भी बिजली से कई हादसे हो चुके हैं, क्योंकि तीन हाईटेंशन लाइन घनी आबादी के बीच से गुजर रही हैं। हादसे के बाद बुधवार रात भी लोगों ने हंगामा किया था। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जब रामरक्खी का शव जोगीनवादा पहुंचा तो लोगों ने रामलीला ग्राउंड के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार भी पहुंच गए। बिजली विभाग के कुछ अफसर भी उनके साथ थे। सभी ने लोगों को समझाया। अंत्येष्टि के लिए तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। विधायक ने शासन से पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया ताब कहीं लोग शांत हुए। इसके बाद जाम खोला गया और लोग शव लेकर घर चले गए।

अंत्येष्टि तक सतर्क रही पुलिस
जाम खोलने के बाद लोग शव लेकर घर गए थे इसलिए पुलिस को डर था कि दोबारा कहीं जाम न लगा दें। इसके चलते अंत्येष्टि होने तक पुलिस रामरक्खी के घर के आसपास ही मौजूद रही।
विज्ञापन


सही हुई बिजली लाइन, जाल न लगाने से नाराजगी
हादसे के बाद बुधवार देर रात ही बिजली विभाग की टीम ने जोगीनवादा में टूटी हाईटेंशन लाइन को जोड़ दिया। मगर सुबह जब लोगों ने देखा कि इस तार के नीचे जाल नहीं लगाया गया है तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग लापरवाही कर हमारी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें