कैंट क्षेत्र में कैप्टन के घर का ताला तोड़कर चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी गया सामान भी बरामद हो गया है।
कैंट क्षेत्र के कोल्ड वुड लाइन निवासी कैप्टन मुकेश कुमार के घर से चोर रविवार को ताला तोड़कर कूलर, कलर टीवी, सेटअप बाक्सऔर लैपटॉप आदि चोरी ले गए थे। इस मामले की रिपोर्ट सोमवार को कैंट थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कैंट कोल्ड वुड लाइन स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले दीपक पुत्र राजेंद्र और गोपाल पुत्र भोपाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कूलर, टीवी, सेटअप बाक्स बरामद कर लिया है।