फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर हथौड़ा मारकर ढाबा संचालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेेेेेेेेहगंज पूर्वी (बरेली)।
विज्ञापन

हाईवे पर स्थित चौधरी ढाबा के मालिक देवेंद्र सिंह चौधरी (45) की उन्हीं के नौकर ने शुक्रवार की रात सोते समय हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर जान ले ली। देवेंद्र मूल रूप से बागपत जिले की बड़ौत कोतवाली के बाबली गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार को साफ-सफाई को लेकर अनिल का ढाबा मालिक से विवाद हो गया था। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना के बाद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। मिशन अस्पताल में डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद फरार आरोपी नाम बदलकर फोन कर देवेंद्र के बारे में जानकारी लेता रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है। नौकर के खिलाफ ढाबा संचालक के भाई सेना के सूबेदार सतेंद्र सिंह ने मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी है।
शुक्रवार रात करीब दस बजे देवेंद्र चौधरी घर सेनिकसुआ गांव के पास ढाबे पर आकर बैठ गए थे। एक घंटे बाद वह गल्ले से उठकर पड़ोस में ही तख्त पर लेट गए। ढाबे पर आधी रात की शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले बिथरी चैनपुर के मटिया नगला निवासी कारीगर दामोदर और उसका सहयोगी मुकेश ढाबे के पास सोने चले गए। रात 12 बजे के बाद कारीगर अनिल गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार जनूवी (फतेहगंज पूर्वी ) अपने सहयोगी दिलीप निवासी नहर कोठी (फरीदपुर ) के साथ ढाबे पर काम कर रहा था। चौधरी देवेंद्र सिंह तख्त पर गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 3 बजे अनिल गुप्ता ने ढाबे पर कोयला तोड़ने वाले हथौड़े से देेवेंद्र सिंह के सिर पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान दिलीप को उसने ढाबे के भगौने धोने में लगा दिया था। दिलीप ने बताया कि अनिल ने ढाबे के बाहर खड़ी चौधरी देवेंद्र की मोटर साइकिल स्टार्ट की तो वह दौड़कर उसके पास पहुंच गया। उसने कहा कि देवेंद्र का उसने काम तमाम कर दिया है। घटना के बारे में तुमने किसी को जानकारी दी तो तुम्हारा हाल भी देवेंद्र जैसा कर दूंगा। उसने चौधरी के तख्त के पास पहुंचकर देखा तो उनकी हालत देखकर चीख निकल गई। उसने दौड़कर हाईवे के सामने पंजाबी हवेली के सरदार होशियार को जानकारी दी। घटना की सूचना पर देवेंद्र की पत्नी टीना भी ढाबे पर पहुंच गईं। घायल देवेंद्र को द्वारिकेश चीनी मिल के कर्मचारियों की मदद से टीना बरेली के मिशन अस्पताल लाईं, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देवेंद्र के दो लड़के उत्कर्ष, कुनाल और एक बेटी कल्पना का रो रोकर बुरा हाल है। टीना का कहना है कि अनिल गल्ले से एक लाख रुपये और उनकी बाइक भी लूटकर ले गया है। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा आटे के ड्रम के पास से बरामद कर दो नौकरों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


30 साल पहले आया थे देवेंद्र
तीस साल पहले देवेंद्र सिंह थाना बड़ौत के ग्राम बाबली से आकर यहां हाईवे पर फरीदपुर से आगे द्वारिकेश चीनी मिल के पास भगवानपुर पलुआ गांव में आकर बस गए थे। करीब दस पहले भगवानपुर पुलवा गांव में ढाबे से करीब दो किलोमीटर दूरी पर मकान बना लिया था। 20 साल पहले गांव में देवेंद्र के भाई की हत्या होने के बाद परिवार के अन्य लोग भी गांव छोड़कर बड़ौत के मोहल्ला रामनगर में रहने लगे थे।

पुलिस मौके पर नहीं पहुंची
हत्या की घटना के बाद भी पुलिस ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी। देवेंद्र की हत्या रात तीन बजे हो गई थी। उसके मिशन अस्पताल आने की सूचना भी पुलिस के आला अफसरों के पास थी। सीओ फरीदपुर तो इन दिनों छुट्टी पर हैं, लेकिन किसी अन्य अधिकारी ने मौके पर जाने जरूरत ही नहीं समझी। घटना की सूचना पर भी रात को यूपी 100 वाले ही गए। थाने से पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

सफाई कराने को लेकर हुआ था विवाद
शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे बर्तन धोने वाले नौकर प्रताप से ढाबा मालिक देवेंद्र सिंह ने सफाई करने को कहा था। अनिल ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। उसने कहा था कि सफाई प्रताप नहीं करेगा, किसी और से करा लो। देवेंद्र ने कह दिया था कि यह नहीं तो तुम कर दो। इसी को लेकर दोनों में काफी देर तक विवाद होता रहा था। बाद में मामला गाली-गलौच के बाद समाप्त हो गया था।

एक महीने पहले आया था
एक महीने पहले ही अनिल को देवेंद्र ने नौकरी पर रखा था। उसे ढाबे पर दूध देने वाले ने देवेंद्र से मिलवाया था। कहा था कि अनिल अच्छा कारीगर है। देवेंद्र से उसकी पहले ही दिन से नहीं पटी। बात इतनी बढ़ गई कि उसने जरा सी बात पर उसे मार डाला।
विज्ञापन


ढाबा संचालक की हत्या के मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार वाले अंतिम संस्कार करने के बाद तहरीर देने की बात कर रहे थे। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा लिखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- पीडी रत्नाकर, थाना प्रभारी, फतेहगंज पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें