फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिलीं दो विवाहिताओं की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

शहर के सुभाषनगर और शाही थाना क्षेत्र में दो विवाहितओं के शव फंदे पर लटके मिले। सुभाषनगर में महिला का शव उसके परिवार वालों ने फंदे से उतारकर फर्श पर रख लिया। उनका कहना है कि महिला ने चुन्नी से पंखे से फंदा बांधकर उस पर लटककर जान दी। जबकि मायके वालों ने दहेज में कार की मांग को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम में दोनों महिलाओं की मौत फंदे पर लटकने (हैंगिंग) से होना पाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

फार्मासिस्ट की मौत में पति और एचसीपी ससुर गिरफ्तार
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी राजीव कुमार की 23 वर्षीय पत्नी प्रिया कुमारी की शनिवार सुबह आठ बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रिया का शव फर्श पर रखा पाया गया। उसके ससुर धर्मपाल, जो पुलिस विभाग में शाहजहांपुर में एचीसीपी हैं, उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी चंद्रवती और बेटी के साथ दो मंजिल स्थित कमरे में थे, जबकि नीचे प्रिया थी और राजीव सो रहा था। उन्होंने बताया कि प्रिया ने अपनी चुन्नी से पंखे से फंदा बांधकर उस पर लटक गई। जब वह नीचे आए तो उन्होंने शोर मचाया, तब प्रिया को पंखे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसलिए उन्होंने उसका शव उतारकर फर्श पर रख दिया। सूचना पर पहुंचे प्रिया के भाई मनोज कुमार निवासी सतीपुर, थाना बारादरी ने बताया कि वह ज्योति कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी बहन की शादी सात जून 2015 को राजीव कुमार के साथ की थी। प्रिया का एक साल का बेटा अभीर भी है। मनोज का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार और तीन लाख की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर प्रिया को प्रताड़ित किया जाता था। चूंकि राजीव का पिता पुलिस विभाग में है, इसलिए वह कुछ नहीं करता था। जबकि प्रिया बीफार्मा किए हुए थी और उसने पांच महीने पहले ही सरन अस्पताल में जॉब कर ली थी। मनोज ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी बहन को गला दबाकर मार दिया गया है। मनोज का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन की हत्या की गई। इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश कुमार ने बताया कि मनोज की तहरीर पर प्रिया के पति राजीव, ससुर एचसीपी धर्मपाल, सास चंद्रवती और दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही राजीव और धर्मपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद प्रिया का शव उसके मायके वालों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत फंदे पर लटकने से होना पाया गया।
विज्ञापन



पति से झगड़े के बाद फंदे पर लटककर जान दी
शीशगढ़ (बरेली)। थाने के गांव रुस्तमनगर में पति पत्नी में हुए विवाद के बाद शुक्रवार शाम पत्नी ने घर में ही कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि होने से आत्महत्या के संकेत मिले हैं। हालांकि इस मामले में मायके वालों ने आरोप लगाते हुए मृतका के पति और ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बहेड़ी जोगेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
थाने में दर्ज रिपोर्ट में थाना शेरगढ़ के गांव प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री राखी की शादी 16 जून 2016 को थाना शीशगढ़ के गांव रुस्तमनगर निवासी श्यामलाल के पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीतिरिवाज के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह अक्सर उनकी बेटी को दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे। यह बात बेटी ने बताई तो उन्होंने घर पर पहुंचकर इन लोगों को काफी समझाया भी था लेकिन नहीं माने। आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम राखी को पति राजवीर और उसके पिता श्यामलाल ने मारकर घर में ही छत के कुंडे में फंदे पर लटका दिया और उन्हें फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह पहुंचे तो बेटी का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक पति पत्नी में शाम के वक्त झगड़ा हुआ था और बाद में यह घटना हो गई। घरवालों ने जब तक राखी को फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों और ससुरालियों के बीच रात भर फैसला कराने को लेकर पंचायत चली। इसमें मामला नहीं निपटने पर मायके वालों ने पुलिस को सूचना कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें