सीबीगंज। भूसी भरे तेज रफ्तार ट्रक ने डेलापीर मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल पर भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पस्तौर गांव के सियाराम मौर्य (36) सब्जी का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार सुबह वह बाइक से मंडी से सब्जी ला रहे थे। सुपीरियर डिस्टलरी प्लांट के पास भूसी भरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सियाराम को निजी अस्पताल पर भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक के हेल्पर को हिरासत में ले लिया, जबकि चालक भाग गया। सियाराम की मौत से घर में कोहराम मच गया।