फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाड़ी ने चलाया ट्रैक्टर, बच्चे का पैर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईंटों से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर निकले अनाड़ी ड्राइवर ने सड़क पर खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चे का पैर टूट गया तो भीड़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर के मोहल्ला शांतिविहार निवासी विजय का 11 वर्षीय बेटा मोनू मंगलवार शाम दोस्तों के साथ सड़क पर खेल रहा था। इसी बीच वहां से गुजरी एक ईंटों लदी ट्रैक्टर ट्राली ने मोनू को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर चांद बाबू को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। ड्राइवर ने बताया कि ट्रैक्टर बाकरगंज निवासी लल्ला का है। तीन दिन पहले ही खरीदा गया है। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक चांद बाबू के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही ट्रैक्टर के कागज मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें