फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में साथियों से मिलने आया मुजफ्फरनगर का बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांधीनगर में सराफ अनिल बास के घर पड़ी डकैती में वांछित अंतिम बदमाश इस्तकबाल को भी शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने दबोच लिया। वह जेल में बंद अपने साथियों से मिलने आया था, मगर सर्विलांस के जरिये पकड़ा गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और 2100 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सराफ अनिल बास के घर दो जनवरी की रात क्राइम ब्रांच बताकर कुछ बदमाशों ने लूट की थी। दो बदमाश वर्दी पहने थे। कुछ ही दिन बाद दूसरे सराफ का बैगों में भरा रुपया लूटकर ले जा रहे दो बदमाश कपिल और अशोक का कोतवाली पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। तब शोर मचा था कि इन्हीं बदमाशों ने अनिल बास के घर डकैती डाली थी। मगर प्रेमनगर पुलिस ने मुजफ्फरनगर क्षेत्र के पांच बदमाश अमित कश्यप, शमीम, अजय शर्मा, प्रवीन उर्फ कुक्कू और कपिल को गिरफ्तार कर अपना ही दावा झूठा कर दिया। घटना में शामिल तीन बदमाश कुरबान, जब्बार और विजेंद्र चौधरी को शामली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक बदमाश असलम लूट के मामले में सरेंडर कर मुजफ्फरनगर में जेल चला गया। मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाने के हुसैनाबाद भनबाड़ा निवासी 25 हजार का इनामी इस्तकबाल अब तक फरार था। शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने उसे कोहाड़ापीर रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कपिल और अशोक का गैंग अलग था। शुरू में धोखा हुआ था पर हमने सही बदमाश पकड़कर सटीक खुलासा किया है। इस्तकबाल बरेली जेल में अपने साथियों से मिलने आया था जो पकड़ा गया। असलम को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। - बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें