फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक समेत दो आरोपी पकड़े, बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। 
विज्ञापन

पुलिस ने सतुइया टोल प्लाजा के पास दबिश देकर दो स्मैक तस्करों को धर दबोचा। दोनों के पास से 10-10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। तस्करों में एक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मौके से बरामद स्थानीय तस्कर की मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है। कड़ी पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने कई बड़े तस्करों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। सीओ ने तस्करों का नेटवर्क तोड़कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है।
चौकी इंचार्ज गौरव विश्नोई ने शुक्रवार देर रात सतुइया टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली। दोनों के पास से दस-दस ग्राम स्मैक बरामद की। पकड़ा गया अशोक कुमार गंगवार कस्बे के साहूकार मोहल्ले का निवासी है। मुकेश खनका उत्तराखंड के जिला पिथौरागढ़ के कस्बा व थाना पट्टी का निवासी है। सीओ मीरगंज आशुतोष कुमार का कहना है कि स्मैक तस्करी के छोटे-बड़े सभी धंधेबाजों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही स्मैक तस्कर पुलिस के फंदे में होंगे।
विज्ञापन


ईद का चंदा मांगने पर सिर फोड़ा, छह नामजद
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।
ईद के लिए चंदा उगाह रहे टिटौली के एक शख्स को गांव के छह लोगों ने मारपीटकर घायल कर दिया। पिटाई से उसका सिर फट गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर छह आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव टिटौली में अली अहमद पर मेला लगवाने के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा था। आरोप है गांव के ही अनवार, अबरार, कदीर अहमद, अली मोहम्मद पुत्रगण नन्हें बाबू के घर चंदा मांगने पहुंचा तो चारों ने साफ मना कर दिया और गालीगलौज करने लगे। अली अहमद ने विरोध किया तो चचेरे भाइयों इरफान, गुलाम हुसैन पुत्रगण कल्लू संग मिलकर उसे लाठी-डंडों से खूब पीटा। पिटाई से अली अहमद का सिर फट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें