फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर के वायर और चुन्नी से गला घोंटकर युवती की हत्या

Sun, 25 Jun 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
murder - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर जिले के चाकसू थाना इलाके में नेशनल हाइवे पर स्थित एक कृषि फार्म हाउस में रविवार सुबह 24 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई। 
विज्ञापन


वारदात का पता चलने पर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौका मुआयना के दौरान युवती के गले में कपड़े की चुन्नी और मोबाइल यूएसबी चार्जर की केबल का फंदा लिपटा मिला। इससे माना जा रहा है कि युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

चाकसू थाना पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त खुशुबू नाथ के रुप में हुई। उसके माता—पिता चाकसू में अरिहंत कृषि फार्म हाउस में सार—संभाल कर्मचारी है। शनिवार को उनकी बेटी खुशबू कमरे में सो रही थी। रविवार सुबह वह नजर आई। जब उसे तलाश करना शुरु किया तो परिजनों को फार्म हाउस परिसर में ही घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक जगह पड़ी लाश मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर चाकसू एसीपी वीरसिंह शेखावत मय टीम घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलवाया गया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। मूल रुप से ग्राम सिरोई थाना दतवास की रहने वाली खुशबू के पिता हीरालाल नाथ ने चाकसू थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें