फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटने से एक परिवार के सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ई-रिक्शा में सवार होकर रिश्तेदार के यहां गमी में जा रहा एक परिवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो ही हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

भमौरा थाना क्षेत्र के देवचरा निवासी नफीसा परिवार के साथ ई-रिक्शा से सुभाषनगर के गांव करेली जा रही थीं। वहां उनके रिश्तेदार के बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। नफीसा के साथ बेटा वसीम, बेटी शाइन, फिरदौज और देवर की बेटी सोनम और भाई के बेटा इरशाद थे। कोनी गांव में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। वसीम ने बताया कि पहिया पत्थर पर चढ़ने से रिक्शा अनियंत्रित हो गया। घायलों में फिरदौज और इरशाद की हालत नाजुक बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें