फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मेहनत रंग लाई, मां को मिला कान्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और मासूम कान्हा को अपनी मां की गोद फिर मिल गई। थाने में बेटे को सामने देख भावुक हुई उसकी मां उसे साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

रविवार को सरनिया गांव के हेमराज की पत्नी सीमा ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि फतेहगंज निवासी उसकी ननद अनीता ने उसकी गैरमौजूदगी में उसके मासूम बेटे टिंकू उर्फ कान्हा को 50 हजार रुपये में अलीगढ़ के एक कारोबारी के हाथों बेच दिया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि अनीता ने बच्चा बेचा नहीं बल्कि अलीगढ़ के अंशुल और श्वेता को गोद दिया है। अतुल अलीगढ़ के एक बड़े कारोबारी हैं। अनीता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई कल्लू की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उसकी भाभी सीमा ने हेमराज से दूसरी शादी की थी। सीमा और हेमराज के पांच बच्चे पहले से हैं। कल्लू के बेटे कान्हा को वह उसके पास छोड़ गई थी। उसकी माली हालत इतनी अच्छी नहीं है कि वह उसका पालन पोषण कर सकती। शुक्रवार शाम अंशुल कान्हा को लेकर सीबीगंज थाने पहुंचे, साथ में बुआ अनीता भी थी। पुलिस की मौजूदगी में लिखापढ़ी कर कान्हा को उसके मां सीमा के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें