फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर कोच में पति के पास बैठने पर अड़ी महिला को टीटीई ने दिया धक्का

Thu, 02 Aug 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उपासना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में पति के पास बैठने पर अड़ी पत्नी को टीटीई ने छेड़खानी करते हुए धक्का दे दिया। पति ने विरोध किया तो टीटीई मारपीट पर आमादा हो गया। पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसने धक्का देकर सीट पर गिरा दिया और बदतमीजी की। महिला ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हावड़ा से देहरादून जा रही उपासना एक्सप्रेस के एस-फोर कोच में अनूप तिवारी पत्नी के साथ हरिद्वार जा रहे थे। अनूप की पत्नी ने बताया कि उनके पास साधारण टिकट था, जबकि पति के पास कंफर्म। रोजा स्टेशन पर पति ने टीटीई सुमित मीणा को चार सौ रुपये पेनाल्टी देकर रसीद मांगी तो वह भड़क गए। बहस के बाद दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि टीटीई ने पति का मुंह नोच लिया। वह जब बीच बचाव करने आई तो टीटीई ने छेड़छाड़ करते हुए धक्का देकर सीट पर गिरा दिया। ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंचने पर पीड़ित महिला ने जीआरपी थाने में तहरीर दी, जिसमें छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए टीटीई पर कार्रवाई की मांग की है। टीटीई सुमित मीणा ने बताया कि छेड़खानी का आरोप निराधार है। महिला पति के साथ बैठने पर अड़ी थी, लेकिन बर्थ न होने पर भी पेनाल्टी डालकर रसीद उसे दे दी थी। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर शाहजहांपुर ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें