फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेली युवती देख घर में घुसा युवक, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। कोतवाली के एक गांव की युवती ने घर में घुसकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में युवती ने कहा है पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। युवती ने बताया है कि उसके पिता का देहांत हो चुका। भाई दूसरे राज्य में काम करता है। वह अपनी मां के साथ घर में अकेली रहती है। युवती ने रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे पड़ोस का एक युवक दीवार कूद कर घर में घुस आया और बुरी नियत से उसे दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। मुंह में कपड़ा होने के कारण उसका दम घुटने लगा। किसी तरह युवती ने युवक को धक्का दिया और शोर मचा दिया। इस पर युवक उसे छोड़ दोबारा ऐसी हरकत करने कीधमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें