फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज में पुलिस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वेरिफिकेशन को गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला
विज्ञापन

- दरोगा और सिपाही को पीटा, सिपाही का मोबाइल छीनकर तोड़ा
- डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, रिपोर्ट फिर भी नहीं की दर्ज
सीबीगंज।
हिस्ट्रीशीटर का वेरिफिकेशन करने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर और उसके घरवालों ने हमला बोल दिया। हलका दरोगा और सिपाही को पीट दिया। सिपाही का मोबाइल चीन लिया और तोड़कर नाले में फेंक दिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल उन्हें बचाया। दरोगा की सूचना के बाद भी सीबीगंज थाना पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव जोगीठेर का हरिनंदन हिस्ट्रीशीटर है। उसका बेटा हरिओम भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। शासन के आदेश पर हलका दरोगा रमाकांत और कांस्टेबल विजेंद्र कुमार हिस्ट्रीशीटर का वेरिफिकेशन करने उसके घर पहुंचे। आवाज देने पर हिस्ट्रीशीटर हरिनंदन और उसका बेटा हरिओम बाहर आए। दरोगा ने हिस्ट्रीशीटर से वेरिफिकेशन के लिए आधार की फोटोस्टेट कॉपी मांगी तो उसने कहा कि कोई कागज उसके पास नहीं है, कहीं गुम हो गए हैं। इसी दौरान घर से निकले किसी रिश्तेदार के हाथ में हिस्ट्रीशीटर का आधार कार्ड देख दरोगा ने नाराजगी जताई तो हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे ने दरोगा को पीटना शुरू कर दिया। उसे धक्का देकर नाली में गिरा दिया। कांस्टेबल ने वीडियो बनानी चाही तो उसकी भी पिटाई कर दी। उसका मोबाइल छीन लिया और तोड़कर नाले में फेंक दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया। दरोगा ने सूचना सीबीगंज इंस्पेक्टर को दी, लेकिन उन्होंने घटना स्थल पर जाना उचित नहीं समझा। सूचना के डेढ़ घंटे के बाद दरोगा अमित कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर सीबीगंज ने मारपीट की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि हिस्ट्रीशीटर दरोगा को धक्का देकर भाग गया, उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें