फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके के हदीरा के जंगल में मिले आठ भ्रूण, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हदीरा के जंगल में मिले आठ अविकसित भ्रूण, सनसनी
विज्ञापन

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर के नजदीक शुक्रवार शाम हदीरा के जंगल में आठ भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी अविकसित भ्रूणों को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिस समय खेत में भ्रूण डाले गए थे। उस दौरान लखनपुर गांव के किसान अपने खेत में पानी लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसी समय हदीरा मजार के पास एक कार आकर रुकी। उससे एक सफेद कपड़े पहने हुए महिला नीचे उतरी। उसने पहले तो मजार पर साफ-सफाई की। उसके बाद थैली को खेत में फेंक दिया। थैली फेंकते हुए ग्रामीणों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें