सीबीगंज। दो दुकानों व एक घर में घुसे चोरों ने 22 हजार रुपये की नकदी लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई । सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की तहरीर थाने में दे दी है। देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
सीबीगंज के गांव हमीरपुर निवासी धर्मवीर गर्मी होने के कारण घर में अंदर से ताला डालकर अपने परिजनों के साथ छत पर सो गए थे। रात्रि में किसी समय अज्ञात चोर दीवार कूदकर घर में घुस गये। उन्होंने मकान के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ दिए। उसके बाद कमरे को खोलकर बक्से में रखे 22 हजार रुपये नकद, करीब ढाई लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण सहित आदि सामान साफ कर दिया। प्रात: में जब घर वाले सो कर उठे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। दूसरी चोरी प्रेमपाल की पकौड़ी गुटखाए सिगरेट आदि की दुकान में हुई। चोरों ने दुकान के दरवाजे पर लगे कुंडे को काटकर उसमें रखा हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। तीसरी घटना जयंत प्रकाश पुत्र रामकृष्ण की दुकान के ताले तोड़कर लैपटॉप, इनवर्टर, प्रिंटर समेत काफी सामान चोरी कर लिया। तीनों घटनाओं की तहरीर सीबीगंज थाने में दी गई है। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।