फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट अड्डे पर रोडवेज बस से कुचलकर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बस में चढ़ते समय एक यात्री की बस से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस ने अभी रोडवेज बस चालक पर कार्रवाई नहीं की है। हादसे के बाद चालक बस लेकर चला गया।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज तहसील के राजीव टनकपुर में ड्राइवर है, उनके साथ उनका भाई संजय भी काम करता है। रविवार सुबह दोनों भाई अपने फुफेरे भाई की लड़की की शादी में आए थे। रात आठ बजे टनकपुर जाने के लिए वह सेटेलाइट बस अड्डे से उत्तराखंड डिपो की बस में बैठे। संजय पहले बैठ गए जबकि राजीव पानी लेने चले गए। इस बीच बस चलने लगी। वह दौड़कर बस में चढ़ने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गए। संजय भी खिड़की की सीट पर बैठे हुए थे। उन्होंने चालक से बस रोकने को कहा, लेकिन उसने नहीं सुनी। बस राजीव को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। प्रत्यदर्क्षियों के मुताबिक राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई मौत से बस अड्डे पर हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने तुरंत ही राजीव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना था कि उस समय राजीव की सांसे चल रही थीं। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज चालक को पकड़ने की कोशिश नहीं की, जिससे वह बस लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें