फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से निर्माण कराने के बदले मांगी लाखों की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आवास का निर्माण करा रहे एक डॉक्टर से बदमाशों ने निर्माण कराने के बदले 25 लाख की रंगदारी मांगी। न देने पर जमीन पर कब्जा की चेतावनी दी। डॉक्टर के मुताबिक एक भूमाफिया फोन पर भी उन्हें लगातार धमका रहा है। डॉक्टर की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के गांव तुलाशेरपुर निवासी डॉ. ओमप्रकाश प्रसाद सौ फिटा रोड पर प्रसाद अस्पताल के मालिक हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने गांव में ही आवास के निर्माण के लिए जमीन खरीदी थी। ओमप्रकाश के मुताबिक जमीन पर निर्माण शुरू कराने के बाद से कुछ बदमाश उन्हें परेशान कर रहे हैं। बताया कि बुधवार दोपहर बदायूं के कछला निवासी बदमाश देवेश अपने कुछ साथियों के साथ आया और निर्माण कार्य रोकने को कहने लगा। इसका विरोध करने पर मजदूरों से गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने देवेश व उसके साथियों ने उनसे मारपीट की और निर्माण कार्य करने के बदले 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा। न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक भूमाफिया सुरेश प्रधान भी फोन पर उन्हें धमकी दे रहा है। बताया कि देवेश के खिलाफ पहले से इज्जतनगर थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें