फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी ट्राली में जा घुसे दो अनियंत्रित वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। बड़ा बाईपास पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में दो अनियंत्रित गाड़ियां जा घुसीं। हादसे में एक डीसीएम चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंपा।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर गांव ट्यूलिया के पास लकड़ी लदी से ट्रैक्टर ट्राली पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। पीछे से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक आकर घुस गया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार डीसीएम भी उसी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल डीसीएम चालक उम्मेद सिंह और हेल्पर सुनील कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उम्मेद को मृत घोषित कर दिया। वहीं शनिवार देर रात अलखनाथ मंदिर कॉलोनी निवासी शिवम को गांव अटरिया के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें