फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां.. हंसी की जगह गूंजी चीत्कार

Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
दुर्घटना का मुआयना करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं, जिंदगी भर का दर्द दे दिया। कुछ ही दिनों में अशरफी लाल के तीन साल के बेटे संस्कार का मुंडन होना था। मुंडन से पहले तीर्थ की प्रथा के चलते पूरा परिवार मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था। अमेठी लौटने के बाद आयोजन होना था कि रास्ते में ही हादसा हो गया। तीन साल के मासूम संस्कार समेत चार की मौत हो गई। पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं और हंसी की जगह चीत्कारों ने ले ली। अमेठी से अशरफी के मामा शिव सिंह ने बिथरीचैनपुर पुलिस से संपर्क किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बरेली के लिए परिवार के साथ रवाना हो गए हैं। परिवार में गम का माहौल है। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


सेब, अखरोट समेत खाने के सामान उठा ले गए लोग
हादसे के बाद आसपास के लोग वैन में रखा खानेपीने का सामान उठा ले गए। वैन में अखरोट, सेब समेत खाने पीने का सामान भरा हुआ था। हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने बचाव कार्य तो किया लेकिन सेब और अखरोट उठा ले गए। बाद में पुलिस ने परिवार का सामान अपने कब्जे में करके थाने पर रखा है।

मुरादाबाद में शराब पी, बरेली में झपकी आने पर काल बना नशा
बरेली। सर्दियों में हादसे का बड़ा कारण कोहरा होता है, लेकिन मंगलवार दोपहर बड़ा बाईपास पर हुए भीषण हादसे के पीछे शराब का सुरूर था। जिला अस्पताल में कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने ड्राइवर से पूछताछ के बाद बताया कि वैष्णोदेवी में दर्शन के बाद परिवार शिमला होकर ओमनी वैन से मुरादाबाद पहुंचा था। मुरादाबाद के पास एक ढाबे में परिवार ने भोजन किया।
विज्ञापन


इसी दौरान धर्मपाल ने परिवार के किसी सदस्य के साथ शराब पी ली थी। वहां से रवाना होने के बाद बरेली में बड़ा बाईपास पर सुरूर चढ़ा तो चलती वैन में वह झूम गया। इसी लापरवाही में उसकी वैन हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाहजहांपुर की तरफ जाती वैन की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे के आस-पास होगी।

ट्रक में भिड़ंत से पहले ड्राइवर ने ब्रेक तक नहीं लगाया था। यही वजह है कि टक्कर जबरदस्त हुई। वैन का अगवा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें फंसे शवों को निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ओमनी कार भी नई बताई जा रही है, उस पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें