फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन माफिया कमल गुप्ता और पूर्व चेयरमैन का बेटा रविंद्र भगोड़ा घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/हाफिजगंज। रिठौरा राशन घोटाले में प्रशासन की जांच में ‘विलेन’ बनने के बाद हाफिजगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दीं। आरोपी नहीं मिले तो पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को उठाकर थाने पर बैठा लिया है। वहीं कोर्ट से एनबीडब्ल्यू लेकर पुलिस ने राशन माफिया कमल गुप्ता, फरीदपुर पूर्व चेयरमैन के बेटे रविंद्र गुप्ता, गोदाम इंचार्ज राकेश को भगोड़ा घोषित किया है। ड्राइवर वीरपाल को पुलिस गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

तमाम कोशिशों के बावजूद राशन घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। जिसकी वजह से पुलिस की भी किरकिरी हो रही है। मंगलवार को रिठौरा के कमल गुप्ता, फरीदपुर के रविंद्र गुप्ता व भुता के गोदाम सहायक राकेश को पकड़ने के लिए सीओ नवाबगंज प्रीतम पाल सिंह ने एसओ हाफिजगंज के साथ रिठौरा में दबिश दी, लेकिन राशन माफिया हत्थे नहीं लगा। उसके दो भतीजों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके बाद नवाबगंज में उसके रिश्ते के सालों के घर पर दबिश दी गई। उन्हें भी हिरासत में लिया गया। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल जांची जा रही है। रात में ही पुलिस टीम ने फरीदपुर में रविंद्र के घर पर छापा मारा, लेकिन वहां भी कोई हत्थे नही लगा है।
विज्ञापन


‘आरोपियों का एनबीडब्लू कोर्ट से मिला है। गिरफ्तारियों के लिए दबिशें भी लगातार दी जा रही है। उनके रिश्तेदारों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।’
- संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें