फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवा कारोबारी युवराज की मौत

Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवा कारोबारी युवराज की मौत - फोटो : सड़क हादसे में युवा कारोबारी युवराज की मौत
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

पीलीभीत हाईवे पर मयूर वन चेतना केंद्र के पास सड़क हादसे में फार्चूनर कार सवार युवा कारोबारी युवराज सिंह की मौत हो गई जबकि कार में मौजूद उनकी पत्नी शिवी चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे हुए हादसे में दूसरी कार इंडिका सवार कपड़ा व्यापारी का परिवार भी घायल हो गया। इज्जतनगर थाने की पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सुबह करीब 12 बजे शोकाकुल परिवार पोस्टमार्टम के बाद युवराज के शव को अपने निवास सन सिटी विस्तार लेकर पहुंचा। शहर के तमाम सियासी हस्तियां, कारोबारी, व्यापारी संगठन सहित विभागों के अधिकारी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सिटी श्मशान भूमि में युवराज सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

कारोबारी युवराज सिंह अपनी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवी चौधरी के साथ फार्चूनर कार में रिठौरा रोड स्थित मौसमी रिजार्ट में अपने दोस्त की पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। शनिवार रात करीब एक बजे वह अपने दोस्त कपड़ा व्यापारी कनुज कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी रामपुर गार्डन, उनकी पत्नी रूपल और बेटे तनिष्क के साथ निकले थे। कनुज कुमार अपने परिवार के साथ इंडिका कार में सवार थे। करीब डेढ़ बजे दोनों कारें मयूर वन चेतना केंद्र के मोड़ पर पहुंची। कनुज कुमार के मुताबिक उनकी कार आगे चल रही थी जबकि युवराज पीछे आ रहे थे। मोड़ पर अचानक छोटी डीसीएम के सामने आने पर कनुज कुमार ने ब्रेक लगाया। तेज रफ्तार युवराज की कार पीछे टकराई। जिसके बाद कनुज की कार चार से पांच बार पलटती हुई सड़क से उतर गई। वहीं युवराज की कार भी टक्कर के बाद पलट गई।
विज्ञापन


कार का स्टेयरिंग सीने में धंसा
फार्चूनर के दरवाजे हादसे में खुल गए, जिससे युवराज की पत्नी शिवी छिटक कर बाहर जा गिरीं। हादसे में कार का स्टेयरिंग युवराज के सीने में धंस गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दस मिनट में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस के सहारे घायलों को मेडिसिटी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने युवराज को मृत घोषित कर दिया गया। शिवी की स्थिति में सुधार न होते देखकर उनको रामपुर गार्डन स्थित धंवतरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कपड़ा व्यापारी की पत्नी का ऑपरेशन हुआ
वहीं कपड़ा व्यापारी कनुज कुमार के परिवार को स्टेडियम रोड स्थित खेतान अस्पताल में भर्ती कराया गया। कनुज कुमार को मामूली चोट आईं, जबकि उनकी पत्नी रूपल के दाई तरफ की कॉलर बोन में चोट पहुंची है। उनका छोटा ऑपरेशन भी हुआ। उनका बेटा 11 वर्षीय तनिष्क को चोट नहीं आई।

शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया
युवा उद्यमी की मौत की खबर शहर में फैलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा नेता गुलशन आनंद, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, प्रमोद बिष्ट, मेयर आईएस तोमर, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन शहर के तमाम उद्योगपति और व्यापारी संगठनों के लोग मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद सन सिटी विस्तार के निवास पर भी सीओ प्रथम कुलदीप कुमार पहुंचे। युवा उद्यमी की मौत पर सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


पीलीभीत हाईवे पर हुआ हादसा दुखद है। खबर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द किया गया है।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें