फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन पर चढ़ रही महिला पटरी पर गिरी, कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर लखनऊ की एक महिला की त्रिवेणी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते वक्त यह हादसा हुआ। जीआरपी ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी ड्राइवर प्रदीप कुमार सिंह की पत्नी 38 वर्षीय अनीता दो दिन पहले होली मिलने अपने मायके बरेली आई थीं। अनीता के पिता जगदीश प्रताप सिंह पवन विहार में रहते हैं। रविवार को अनीता को त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ जाना था। वह दोपहर 12 बजे के बाद प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचीं तो ट्रेन चल चुकी थी। चलती ट्रेन के आखिरी कोच में चढ़ने की कोशिश में अनीता का हाथ छूट गया और वे फिसलकर पटरी पर गिर गईं। ट्रेन का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इंस्पेक्टर जीआरपी किशन अवतार ने अनीता के पास मिले मोबाइल से सूचना दी तो मायके के लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें