फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद चालक ने दंपती को पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र के पंजाबपुरा गुलाबनगर निवासी जीतू सक्सेना अपने पत्नी सिल्की के साथ विकास भवन जा रहे थे। रास्ते में कला केंद्र के पास लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। जीतू के मुताबिक टक्कर के बाद चालक कार से उतरकर उन्हें पकड़ लिया। पास ही मौजूद अपने साथियों को बुलाकर उनसे मारपीट की। उनकी पत्नी बीचबचाव करने आई तो उनसे भी हाथापाई की। मौके पर भीड़ इकट्ठा होने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जीतू ने बताया कि हाथापाई में उनकी जेब में रखे करीब सात हजार रुपये भी गिर गए। जीतू की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें