बरेली। बेटे के एक्सीडेंट की सूचना के बाद उसके ई रिक्शा ड्राइवर पिता इस कदर घबरा गए कि उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई, जिला अस्पताल से देर रात मृतक का शव परिजन साथ ले गए।
प्रेमनगर के जोशी टोला निवासी अक्षय बाइक मैकेनिक है। सोमवार देर रात बाइक से कोहाड़ापीर से घर जा रहा था। बाइक फिसल गई जिससे वह गिरकर घायल हो गया। पुलिसकर्मी अक्षय को लेकर जिला अस्पताल आए। उसी के मोबाइल से उसके पिता दीपक को सूचना देकर बताया कि बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। दीपक अपना ई रिक्शा लेकर जिला अस्पताल दौड़ पड़े। वे अस्पताल तक तो आ गए पर बेटे को देखने से पहले ही गिर पड़े। उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई लेकिन जान नहीं बची। अस्पताल पहुंचे दीपक के साले विनोद ने बताया कि दीपक हाई बीपी के मरीज थे। अक्षय की हालत ठीक होने पर उसे घर ले जाया गया। ब्यूरो