वजीरगंज (बदायूं)। सहावर खेड़ा गांव के लोगों ने दो चोरों को रंगेहाथ दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई लगा दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर शाम तक दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
मंगलवार रात दो चोरों ने दो ट्रैक्टरों से लोहे की हिच खोल ली, फिर उन्हें ले जाकर एक सरसों के खेत में छुपा दिया। बुधवार सुबह ट्रैक्टर मालिक बृजलाल पाली और पूरनलाल को हिच चोरी होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने छानबीन की तो गांव के दो युवकों पर शक गया। किसान दोनों युवकों पर अपनी नजर बनाए रहे। जैसे ही दोनों युवक शाम के समय चोरी के हिच सरसों के खेत से निकालकर बेचने ले जा रहे थे कि तभी लोगों ने दोनों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में सूचना देकर पुलिस को बुला और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रैक्टर मालिक ने दोनों युुवकों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों युवक गांव के ही बताए जा रहे हैं। ब्यूरो