फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के अंक पत्र लेकर बनवाया फर्जी पासपोर्ट

विज्ञापन
inside plane activities - फोटो : boredpanda
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

दोस्त के अंक पत्र लेकर एक युवक ने उसके नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब वह अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून पासपोर्ट कार्यालय पहुंचा। वहां से पता चला कि उसके नाम से बरेली दफ्तर से पासपोर्ट जारी हो चुका है। इस पर पीड़ित ने दोस्त पर अपने अंक पत्र धोखे से लेकर फर्जी पासपोर्ट जारी कराने का आरोप लगाते हुए एसएसपी रुद्रपुर से शिकायत की।
उत्तराखंड (ऊधम सिंह नगर) के कस्बा रुद्रपुर निवासी रमन दीप सिंह ने बताया कि सागर अरोरा पुत्र अरुण कुमार उसका मित्र है। वह उसके साथ कक्षा 11 में पढ़ता था। अक्तूबर 2016 में सागर उसके हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र नंबरों का मिलान करने की बात कहकर ले गया था। अंक पत्र वापस मांगने पर टालमटोल की गई और करीब एक माह बाद अंक पत्र वापस किए गए। इसके बाद उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून कार्यालय में आवेदन किया। रमन दीप ने बताया कि जब वह काउंसलिंग के लिए पासपोर्ट दफ्तर गया और उसके प्रपत्र चेक किए गए तो पता चला कि उसके नाम से बरेली पासपोर्ट आफिस से पासपोर्ट जारी हो चुका है। रमन दीप का आरोप है कि सागर ने अंक पत्रों पर नाम बदलकर पगड़ी बांध एक सिख युवक बनकर फर्जी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र से बरेली पासपोर्ट आफिस से पासपोर्ट जारी करा लिया। विरोध करने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी। रमनदीप ने इसकी शिकायत एसएसपी रुद्रपुर से की। इसकी जांच उन्होंने एलआईयू से जांच कराई और पूरे मामले की जानकारी बरेली एसएसपी को भी पत्र भेजकर मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर एलआईयू की जांच में भी हुआ खुलासा
एसएसपी रुद्रपुर के आदेश पर स्थानीय अभिसूचना इकाई के निरीक्षक ने जांच की। निरीक्षक ने एसएसपी रुद्रपुर को सौंपी जांच रिपोर्ट में कहा कि रमन दीप सिंह ने बताया कि उसने इस संबंध में बरेली पासपोर्ट आफिस और थाना बिलासपुर में भी शिकायत की। शिकायत पर ऑनलाइन स्टेटस चेक किया गया तो पता चला कि यह पासपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय बरेली में विचाराधीन है। एलआईयू निरीक्षक ने मामला बरेली से जुड़ा होने के कारण एसएसपी रुद्रपुर से इस प्रकरण के बारे में बरेली एसएसपी से जानकारी मांगने का अनुरोध किया। इस पर एसएसपी रुद्रपुर ने बरेली एसएसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें