सीबीगंज (बरेली)।
क्षेत्र के गांव सरनियां निवासी एक महिला के पति की छह महीने पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला पर उसका देवर गलत नजर रखने लगा। आरोप है कि 28 मार्च को उसका देवर रिजवान कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार की कोशिश की। महिला ने इसकी जानकारी अपने मायकेवालों को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप
सीबीगंज। क्षेत्र के गांव चंदपुर जोगियान की एक महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय उसकी पुत्री घर में अकेली थी। इसी बीच पड़ोस का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री को गलत नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ की। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग गया। इसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।