फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण मतदान, 64 फीसदी पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एकाध गांवों में मतदान बहिष्कार, कुछ जगह ईवीएम की खराबी और छुटपुट विवादों के बीच खीरी लोकसभा के लिए शांतिपूर्वक मतदान हुआ। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। सुबह सात से शाम छह बजे तक चले मतदान में कुल 64.00 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और कड़ी धूप होने के बावजूद मतदाताओं के जोश में कोई कमी नहीं आई। मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता गया। शाम छह बजे तक मतदान 64 प्रतिशत तक पहुंच गया। खीरी लोकसभा क्षेत्र के साथ ही निघासन विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। निघासन में कुल 62 फीसदी मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के साथ ही खीरी लोकसभा सीट के 15 प्रत्याशी और निघासन विधानसभा उपचुनाव के सात प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम के पिटारे में बंद हो गई।
खीरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए बनाए गए 1868 बूथों पर सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही कुछ बूथों पर ईवीएम दगा दे गईं। जिससे कई जगह मतदान देर में शुरू हो सका। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के बसहा गांव में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। बहुत से लोग मतदाता सूची से नाम गायब होने के कारण मतदान से वंचित रह गए। कई जगह मतदाता पर्चियां न पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खीरी संसदीय क्षेत्र में कुल 1769874 मतदाताओं में से 946209 पुरुष, 823616 महिला और 49 किन्नर मतदाता हैं। जबकि निघासन विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 335987 मतदाताओं में से 181622 पुरुष, 154358 महिला और सात किन्नर मतदाता हैं। निघासन विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने खीरी लोकसभा सीट के साथ साथ निघासन विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान किया। इस तरह निघासन क्षेत्र के सभी मतदाताओं ने एक साथ दो दो वोट डाले।
इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम और आयोग की ओर से नियुक्त किए गए प्रेक्षकों ने क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने भी बूथों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस बीच अलग अलग बूथों पर प्रत्याशियों की अलग-अलग स्थिति देख प्रत्याशियों के चेहरे की रंगत बदलती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें