फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या कर खेत में फेंका शव, चार दिन लापता था, पिता ने पड़ोसी पर जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/रिठौरा। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अहलादपुर से चार दिन से लापता छात्र का क्षतविक्षत शव गांव में ही एक गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता ने होली पर डीजे को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पर हत्या का शक जाहिर किया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अहलादपुर निवासी इंद्रपाल का 13 साल का बेटा गुलाब सिंह गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र था। वह मंगलवार शाम सात बजे घर से कहीं चला गया था। रात भर पूरे गांव और रिश्तेदारी में ढूंढने के बाद बुधवार को अहलादपुर पुलिस चौकी पर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन दिन तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार को घर से लगभग 600 मीटर दूरी पर सौरभ सिंह के खेत में जब मजदूर गन्ना काटने गए तो तेज दुर्गंध आने पर अंदर जाकर देखा। वहां एक शव पड़ा हुआ था। सूचना प्रधान के पति जयपाल साहू को दी गई। उन्होंने पुलिस को बताया। थोड़ी देर में इज्जतनगर इंस्पेक्टर मनोज त्यागी, अहलादपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव आ गए। सीओ थ्री पीतमपाल सिंह भी पहुंचे। इधर, मौके पर पहुंचे इंद्रपाल ने शव की पहचान अपने बेटे गुलाब के रूप में की। शव पुराना होने से तेज दुर्गंध उठ रही थी। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंची। इंद्रपाल ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया। कहा कि होली वाले दिन डीजे बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। तब उसने देख लेने की धमकी दी थी। उन्हें उसी पर शक है। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। वह पढ़ने में होशियार था। मां कमलेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

झुलसा था शव, जैसे तेजाब डाला हो
चार दिन से खेत में पड़ा शव इस कदर झुलस गया था जैसे तेजाब डाला गया हो। पुलिस ने संदेह दूर करने को फील्ड यूनिट बुलाई। जांच में पुष्टि हुई कि तेजाब नहीं डाला गया है। धूप में शव पड़ा रहने से स्किन बर्न हुआ है। शव में कीड़े पड़ गए थे। पोस्टमार्टम शनिवार को होने से मौत की सही वजह तभी पता लगेगी। हालांकि गला दबाकर हत्या करने जैसे संकेत मिले।
विज्ञापन


लापता छात्र का शव मिला है। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। हर पहलू पर जांच की जा रही है। - पीतमपाल सिंह, सीओ थर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें