फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग के दौरान टैंकर में हुआ धमाका, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर थाना मैगलगंज क्षेत्र स्थित गांव चपरतला मोड़ के पास भारत पेट्रोलियम के टैंकर में वेल्डिंग के दौरान धमाका हो गया। उसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कसबा मैगलगंज से शाहजहांपुर की ओर पांच किलोमीटर चलने पर गांव चपरतला की ओर जाने वाला मोड़ है। सोमवार की शाम यहां भारत पेट्रोलियम के टैंकर का चालक आरिफ निवासी दौंगलपुर थाना पिहानी जिला हरदोई टैंकर के ऊपर चढ़कर इलेक्ट्रिक वेल्डिंग करा रहा था। तभी टैंकर के अंदर गैस बन गई, जिससे धमाका हो गया। आसपास के लोग सहम गए। टैंकर का कुछ हिस्सा 500 मीटर दूर रेलवे लाइन पार जाकर गिरा, जबकि थोड़ा टुकड़ा नेशनल हाईवे के पास एक दुकान के बगल खड़ी बाइकों से टकरा गया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। इस धमाके से टैंकर चालक आरिफ और उसके क्लीनर आलम नीचे आकर गिरे। दोनों चोटिल हो गए। दोनों को शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया है। जोरदार धमाके के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें