नवाबगंज। खुराफाती युवकों ने दो माननीयों के फोटो के साथ अश्लील कमेंट लिखकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दी। मामला जानकारी में आने के बाद एक माननीय ने पुलिस को सूचना दी तो दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
अश्लील संवाद के साथ ये फोटो एंटी जेहाद ग्रुप नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किए गए थे। इस ग्रुप में पांच एडमिन हैं। फोटो पोस्ट होने के बाद ग्रुप में उस पर कमेंट भी शुरू हो गए। अपने कार्यकर्ता से इस बारे में एक माननीय को जानकारी मिली तो उन्होंने कोतवाल गौरव सिंह को इसकी सूचना दी। कोतवाल ने ग्रुप से फोटो डिलीट कराने के बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि माननीय की ओर से इस मामले में किसी भी कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया है।