फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकानों पर बेची जा रही शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आबकारी विभाग ने विशेष परिवर्तन अभियान के तहत संजय नगर में दो परचून की दुकानों पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से शराब बेची और पिलाई जा रही थी। दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के संजय नगर इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारा। आबकारी विभाग के अनुसार ऐसी सूचना मिली थी कि देशी शराब की दुकान के सामने स्थित परचून की दो दुकानों पर धड़ल्ले से शराब बेची और पिलाई जा रही है। छापा मारने पर यहां एक दुकान से देशी शराब के करीब 38 सोल्डर ब्रांड पौवे और 3,260 रुपये बरामद किए गए। दुकान के मालिक तीन मूर्ति, संजय नगर निवासी हरीश के साथ उसके सहायक दुर्गानगर निवासी सत्यपाल को गिरफ्तार किया गया। दूसरी दुकान से 27 पौवे और करीब साढ़े चार हजार रुपये बरामद किए गए। यहां संजय नगर निवासी गुल्लू दुकान चला रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें