फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड अधिकारी ने निजी बैंक पर लगाए गबन के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीडब्ल्यूडी के एक रिटायर्ड अधिशाषी अभियंता के खाते से लाखों रुपये निकलने पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह शिकायती पत्र लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे। उन्होंने बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर गबन का आरोप लगाया। एडीजी प्रेम प्रकाश के आदेश पर थाना प्रेमनगर में उनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी निवासी देवेंद्र नाथ पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड अधिशाषी अभियंता हैं। देवेंद्र का राजेंद्रनगर स्थित एक निजी बैंक में बचत खाता है। देवेंद्र के मुताबिक बीते दो वर्षों में उनके खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि बैंक के ही कर्मचारियों ने साजिशन आटो स्वीप और बाकी नियम कानूनों की आड़ में उनके खाते से रुपये निकाल लिए। बताया कि वर्ष 2017 में अप्रैल से जून के माह में उनके खाते से करीब 1,35,612 रुपये निकले। इसकी शिकायत ई-मेल से आरबीआई से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि इसके बाद वर्ष 2018 में दोबारा करीब 60 हजार रुपये खाते से निकाले गए। उन्होंने बताया कि ज्यादातर रकम मिनिमम लिमिट के नाम पर निकाली गई। शिकायत करने पर बैंक कर्मचारियों ने पासबुक बदल कर दे दी। उन्होंने बैंक मैनेजर पर भी कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें