बरेली। जिला महिला अस्पताल में हंगामे के दौरान चौकी इंचार्ज, सिपाही और महिला होमगार्ड से मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जिला महिला अस्पताल में एक बच्चे की मौत पर मंगलवार दोपहर हंगामा हो रहा था। कुतुबखाना चौकी इंचार्ज चमन गिरि के मुताबिक हंगामे की सूचना मिलने पर वह कांस्टेबल मयंक के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां कुछ लोग डॉ. किरान से गाली गलौज और सीएमएस डॉ. से फाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे। वहां मौजूद होमगार्ड पूजा ने रोका तो यशवीर नाम के व्यक्ति ने दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए और वर्दी फाड़ दी। चौकी इंचार्ज व सिपाही ने रोका तो उनके साथ भी लोगों ने मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। चौकी इंचार्ज चमन गिरि की ओर से कोतवाली में भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कपडरी निवासी यशवीर व उसके भाई देशपाल समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।